बिहार के 24 जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी

राज्य के 24 जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी जासं, पटना : राज्य के पूर्वी भागों के एक या दो स्थान पर भारी वर्षा मेघ गर्जन, वज्रपात व झोंके के साथ 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने को लेकर 19 अप्रैल तक आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित 24 जिलों में गरज- तड़क के साथ आंधी-पानी की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पूर्वी और दक्षिण-मध्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। आगामी पांच दिनों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, 35.8 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकिनगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार से झारखंड प्रमुख शहरों का तापमान 40r (तापमान डिग्री सेल्सियस में) 35.1 33.6 33.8 32.8 35 1 अधिकतम न्यूनतम 30- 25-21.5 22.2 20.0 20L 22.6 शहर पटना गया भागलपुर मुजफ्फरपुर और ओडिशा होते हुए आंध्रप्रदेश तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बुधवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना है। आर्द्रता में वृद्धि होने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post